DNN कुनिहार (आशीष)
कुनिहार चौकी के तहत कोठी चौक पर विशेष जांच इकाई एसआईयू सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को चिट्टा के साथ पकड़ा।विशेष जांच इकाई की टीम ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के सहयोग से शक के आधार एक युवक को रोका। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि एसआईयू की टीम ने कोठी चौक पर धीरज कुमार, उर्फ धीरू को शक के आधार पर पकड़ा व तलाशी में उक्त युवक की दाहिनी जेब व पर्स से करीब 7 ग्राम 32 मिलीग्राम चिट्टा निकला ।
इसके अतिरिक्त एक चमच, सृंज व मादक पदार्थ को इस्तेमाल करने की सामग्री बरामद हुई। शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अर्की तहसील में पहला मामला सामने आया है व नशे के सौदागरों का यह विदेशी नशा पंजाब होते हुए हिमाचल पहुंच रहा है व ग्रामीण क्षेत्रो में भी अपनी पकड़ बना रहा है। हालांकि नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता शिविरों का आयोजन किये जाते है। उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व पूछताछ जारी है।


















