रजनी पाटिल बोली एकजुटता से लड़ेंगे चुनाव
DNN नाहन (राकेश नंदन)
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के हिमाचल दौरे के अंतिम दिन नाहन में कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित हुआ है। खास बात यह रही कि इस सम्मेलन में कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी देखने को नहीं मिली कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल दौरे के अंतिम दिन नाहन कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन आयोजित हुआ इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे इस सम्मेलन की खास बात यह रही कि किसी भी तरह की गुटबाजी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नहीं दिखी सभी ने मंच सांझा किया औऱ बीजेपी को निशाने पर लिया। पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि 7 जिलों में आयोजित कांग्रेस के सम्मेलन बेहद सफल रहे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हिमाचल में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की नाकामियों को लोगों के बीच पहुंचाना मुख्य मुद्दों में शामिल रहेगा साथ ही उन्होंने कहा कि अपने किए गए वायदों को केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पाई है।
प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सभी नेता एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ेंगे उन्होंने गुटबाजी की खबरों को सिरे से नकारा साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर काँग्रेस तैयार है और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएंगी।
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री हिमाचल जयराम ठाकुर को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है के वे आने वाले 25 सालों तक प्रदेश में शाशन करेंगे मगर उन्हें नही पता कि सत्ता की गाड़ी जो वो चला रहे है उसमें ब्रेक किसी ओर के हाथ मे है और रेस किसी ओर के हाथ मे है। यह सरकार इस तरह से 5 साल भी निकाल दे तो गनीमत होगी। इन तरह के सम्मलेन को आयोजित करने का हिमाचल में कांग्रेस का यह पहला चरण था कांग्रेस जल्द दूसरे चरण की भी शुरुवात करेंगी ताकि इस चरण से छूटे जिलो को भी अपने अभियान से जोड़ा जा सके देखना होगा कि सता के सपने देख रही काँग्रेस को कितनी सफलता मिलती है।


















