DNN सोलन, 12 अक्तूबर :
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान 3 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विशेष ईकाई सोलन की टीम नाका बंदी के दौरान देहूंघाट नजदीक पंच परमेश्वर मन्दिर के पास मौजूद थी तो एक गाड़ी में सवार युवक करण ठाकुर निवासी समरहिल जिला शिमला, यशपाल ठाकुर निवासी अप्पर कैंथू जिला शिमला व विपुल वर्मा निवासी कैंथू जिला शिमला के कब्जा से 9.08 ग्राम हैरोईन बरामद की । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















