हिमाचल सरकार से कोई वर्ग नहीं है खुश, हर रोज हो रहे है प्रदर्शन-विक्रमादित्य

National/International Politics Solan

DNN सोलन

7 अगस्त : हिमाचल प्रदेश सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। यहीं कारण है कि हर रोज कोई न कोई संगठन, वर्ग सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। यह बात विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहीं। सोलन में रोजगार यात्रा लेकर पहुंचे विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ सोलन के विधायक धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। दोनों ने नेताओं ने  प्रदेश सरकार के  पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सत्ता परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्र देश के मुख्यमंत्री हर रहे है कि हिमाचल में अब रिवाज बदलने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आज कौन सा वर्ग ऐसा है जो सरकार के साथ खड़ा है। प्रदेश के कर्मचारी ऐसा कोई िदन नहीं है जिस दिन वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करते। अब आगामी विधानसभा सत्र में भी ओपीएस की बहाली को लेकर कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन करने वाले है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को ही शिमला में बागवानों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्र देश के विभिन्न वर्गों से बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया है कि प्रदेश सरकार कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले बजट में 680 करोड़ का एक र्स्टाटअप पैकेज पहले बजट मेंजारी किया जाएगा। जिसमें 10 करोड़ रुपए हर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को स्ट्रार्टअप पैकेज के तौर पर ब्याज मुक्त लोन के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मेंआपीएस बहाली को निर्णय कर दिया जाएगा।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में पांच साल में 5 लाख नौकरियां देने के लिए भी कार्य किया जाएगा। यह नौकरियां सरकार व निजी क्षेत्र में होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी वायदा जुमला साबित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर मीट में करोड़ों रुपए का पैकेज लाने की बात कहीं थी, लेकिन प्रदेश को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तो झंडा यात्रा के नाम पर भी पैसे कमा रही है। पंचायतों में झंडे बेचे जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ज हर मुद्दे पर फेल हो जाती है, तो राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति करने लगती है।  उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद पर भी दोहरा चहरा है। उन्होंने कहा कि जब धर्मशाला विधानसभा के अंदर खालिस्तानी झंडे लगे तो इसके विरोध में कांग्रेस के विधायकों ने शिमला में तिरंगा निकाली , लेकिन भाजपा सरकार ने उनके उपर पुलिस में मामले दर्ज किए। यह भाजपा का राष्ट्रवाद है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी है।

News Archives

Latest News