DNN सोलन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सोलन की इको क्लब प्रभारी हितेशी शर्मा (प्रवक्ता जीव विज्ञान) को ग्रीन स्कूल प्रोग्राम एंबेसिडर बनाया गया है। यह उपलब्धि इनको सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट नई दिल्ली के तहत पिछले कई वर्षों में निरन्तर एनवायरनमेंटल ऑडिट रिपोर्ट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दी है। हितेशी शर्मा ने बताया की 23 जुलाई को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट नई दिल्ली की निदेशक और जानी मानी पर्यावरण विद सुनीता नारायण ने उन्हें ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित किया। उन्होंने यह भी बताया की प्रधानाचार्य लक्ष्मी के नेतृत्व में इनकी टीम में स्मृति प्रवक्ता मैथ्स और 3 छात्राएं भूमिका, प्रीती और निपुणिका ने पिछले वर्ष स्कूल रिपोर्ट प्रेषित की।
यह जानकारी ज़िला सोलन विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 15 जिसमें हिमाचल से 2 को GSP एंबेसीडर से नवाज़ा गया है दूसरी अध्यापिका जिला हमीरपुर की पूर्णिमा है। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत पर्यावरण दिवस पर शिमला के गेयटी थियेटर में पहले भी शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ को चेंज मेकर और सोलन को सर्वश्रेष्ठ ज़िला के पुरुस्कार से नवाजा गया है।















