सभी पंचायतों में बूस्टर डोज के लिए आयोजित किए जाएंगे विशेष सत्र: डीसी

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

24 जुलाई। कांगड़ा जिला में प्रत्येक पंचायत में कोविड की बूस्टर डोज लगाने के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। सप्ताह में छह दिन बूस्टर डोज के लिए सेशन आयोजित किए जाएंगे।  तीस सितंबर तक सभी पात्र नागरिकों को बूस्टर डोज निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि जिला के सभी प्रमुख मंदिरों, बस स्टैंड तथा मेला स्थलों पर बूस्टर डोज के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे इसके साथ महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में भी मिशन मोड में बूस्टर डोज लगाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने विभागों के सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें ताकि बूस्टर डोज से कोई भी वंचित नहीं रहे।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है इसके चलते ही कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है और बूस्टर डोज लगाने के लिए भी नागरिकों को जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

News Archives

Latest News