DNN सोलन (पूजा वर्मा)
18 जुलाई सोमवार को DYFI ने नगर निगम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को ले कर प्रदर्शन किया। सभा के युवाओं का कहना है कि एक जागरूक युवा होने के नाते वह समय-समय पर समाज से जुड़े विभिन्न मामलों को उठाते रहते हैं और यह प्रदर्शन भी इसी कड़ी में किया गया। का एक जागरुक संगठन होने के नाते समय समय पर सरकार के समक्ष युवाओं व आम जनता की समस्याएं उठाते रहते हैं। मौके पर मौजूद सभा के सदस्यों ने जानकारी दी कि सोने की शहर की कुछ समस्याओं को लेकर नगर निगम सोलन को एक ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते सोमवार को यह प्रदर्शन किया गया। नगर निगम ने चुनाव के समय आम जनता के साथ पानी व बिजली के बिलों को माफ करने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में अभी तक कुछ नहीं हुआ है। सोलन शहर में नगर निगम एक भी नहीं पार्किंग का निर्माण नहीं कर पाई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पार्किंग स्थलों की कमी होने के कारण लोगों को पुलिस के चालान ओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें अब जुर्माना भी भारी भरकम हो गया है। सार्वजनिक शौचालय में सफ़ाई व पानी की उचित व्यवस्था की जाए। आम रास्तो में जगह जगह खोदे गए खड्ढ़ों
व नालियों की जल्द से मरम्मत की जाए । चिल्ड्रन पार्क की भी हालात को ठीक किया जाए । शहर में युवाओं के लिए नगर निगम जिम की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।















