सोलन के विभिन क्षेत्रो में 17 जुलाई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

14 जुलाई हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र सनेड से संचालित 11 के.वी. इंडस्ट्रियल व 66/33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. पंजेहरा फीडरों के मुरम्मत एवं रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप मण्डल नालागढ़ नम्बर 2 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक उपरला नंगल, गोलजमाला, सोडी, घनसोत, कल्याणपुर, रेडु, पिफ़र, मैथल, झिरीवाला, ब्राहमणमाज़रा, भटोली आदि एवं औद्योगिक इकाइयां जिंदल मेक्टेक, सकैनेम, नील ऑटो, बी.सी.सी. फ्युबा, आर.आर. बौट्लर, सुबाकस, सीनम, समरथ, अलवेस, न्यूटेक, उनिपैच, राज सरिया, समां बायोटेक आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News