रोवोट कुमार को यूथ इंटक के प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others

DNN बद्दी
08 जुलाई यूथ इंटक ने रोवोट कुमार को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान ने बताया कि रोवोट कुमार की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। रोवोट कुमार इससे पहले भी युवा इंटक के प्रदेश महामंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी कार्यशैली व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें दोबारा कमान सौंपी गई है।
यूथ इंटक के प्रदेश महामंत्री रोवोट कुमार ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गावा, युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान, इटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया। रोवोट कुमार ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वह कृतसंकल्प है और उनके हक के लिए लड़ाई हमेशा जारी रहेगी।यूथ इंटक के प्रदेश महामंत्री रोवोट कुमार का फाईल फोटो।

News Archives

Latest News