रिटेनिंग वॉल से टकराया टिपर, 3 की मौत, 1 घायल

Crime Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

05 जुलाई। मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के खलियार में रिटेनिंग वॉल के साथ टिपर के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया है। घटना सोमवार देर रात की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी शहर के खलियार बीती रात को रिटेनिंग वॉल के साथ एक टिपर टकरा गया। जैसे ही टिपर रिटेनिंग वॉल के साथ टकराया,पूरी रिटेनिंग वॉल टूटकर टिपर के ऊपर गिर गई। टिपर में चालक सहित 5 लोग सवार थे। रिटेनिंग वॉल के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके फरार हो गया है। यह सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। घायल व मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। घटना के पीछे क्या कारण रहे अभी इसकी जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News