चलती मेट्रो के आगे कूदी महिला, 20 मिनट तक रूकी रही येलो लाइन

Himachal News

DNN दिल्ली

04 जुलाई दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने से सोमवार को एक महिला यात्री की मौत हो गई। घटना जोरबाग मेट्रो स्टेशन के येलो लाइन पर घटी। इसके कारण इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी कि महिला प्लेटफॉर्म से कूद गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि सलवार-कमीज पहने करीब 50 साल की एक अज्ञात महिला चलती मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई और उसके सिर में चोट आई। उन्होंने कहा कि महिला को तुरंत कैट्स एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को शवगृह में रखवाया गया है और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है।

News Archives

Latest News