नियुक्ति को लेकर दून भाजपा दो गुटों में बटी

Baddi + Doon Others


DNN बद्दी
नगर परिषद बद्दी में एडिशनल चार्ज ग्रहण करने वाले कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर बवाल मच गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर दून भाजपा दो गुटों में बंट गई, वहीं काग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। गौरतलब है कि अजमेर सिंह का तबादला दो माह पूर्व बद्दी से नाहन नगर परिषद में हो गया था और उसके बाद यह कार्यभार एसडीएम नालागढ़ प्रशात देष्टा को दिया गया। तब से यह पद एक प्रकार से रिक्त चला हुआ था। चार जून को अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास विभाग ने पत्र जारी कर अजमेर सिंह ठाकुर को दो दिन के लिए बद्दी नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। अब वह हफ्ते में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को बद्दी नगर परिषद में सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति पर दून भाजपा दो गुटों में बंट गई है और दोनों गुटों ने अलग प्रतिक्रिया देकर गुटबाजी को उजागर कर दिया है।
शहरी भाजपा प्रधान तरसेम चौधरी ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है और कहा कि सरकार ने रिक्त पडे़ पद को भर कर सही कार्य किया है। वहीं जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर ने सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा है कि अधिकारी बद्दी का मोह नहीं छोड़ पा रहे और किसी न किसी जुगाड़ से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी पहुच ही जाते है, चाहे सरकार कोई भी हो। सोशल मीडीया पर चली दोनों धड़ों की जंग से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है और अब अधिकारियों की नियुक्तियों के बहाने एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। दो धड़ों पर चल रही इस जंग के बीच दून भाजपा मंडल चुप्पी साधते हुए पूरी तरह खामोश है और इन नियुक्तियों को रुटीन की कार्रवाई करार दिया।
शहरी बीजेपी प्रधान एवं मनोनीत पार्षद तरसेम चौधरी ने एडिशनल चार्ज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब नगर परिषद में लंबित पडे़ काम शीघ्र होंगे क्योंकि कई योजनाएं लटकी हुई थी। दो दिन के प्रभार से विकास कार्य में तेजी आएगी और हमने जनता से जो वायदे किए थे वो अब पूरे होंगे। एडिशनल चार्ज सरकार का सही कदम है।
जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों का बार बार बद्दी में आना समझ से परे है। यह लोग पहले भी कांग्रेस के समय में यहा रह चुके हैं और उनकी कार्यप्रणाली की जाच की जानी चाहिए। बार-बार औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती करवाना संदेह पैदा करता है। जो लोग अपने पूर्व काग्रेस सरकार कार्यकाल में विवादित रहे है और जिन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने टाईम में बिल्कुल तव्वजो नहीं दी उनसे हम क्या आशा कर सकते है। वहीं दूसरी ओर काग्रेस दून के कुछ कार्यकर्ताओं ने अजमेर सिंह ठाकुर को ईमानदार बताकर उनकी निुयक्ति का स्वागत किया है।

News Archives

Latest News