DNN बद्दी (आदित्य )
08 जून राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मैरिट सूची में आने वाले विभिन्न स्कूलों के 52 विद्यार्थियों को लेपटाप वितरित किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्य अतिथि लेपटाप बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने की।
उन्होंने नीलम यादव, दीपक शर्मा, महिमा, हर्षित अंशिका, अनिशा, नेहा, कुमारी पूजा, अर्चित ठाकुर, अकांक्षा चौधरी, विजयश्री, सुरेंद्र देवी, सौरव, पूजा सिंगला, ताईबन निशा, सुमन कुमारी, तुषार, सुमन देवी, वर्षा, सोनाली, नेहा, ममता देवी, विवेक कुमार, रितिका, प्रनिक्शा, जसविंद्र सिंह, तानिया, हरभजन सिंह, प्रिया, मुस्कान, पूजा, आकाश शर्मा, सुप्रिया जैना, प्रिया, अंकुश यादव, विशाखा गौतम,स्नेहा सिंह, वृंदा शर्मा, अर्युशी कुमारी, दृष्टि कुमारी, अंशिका कुमारी, योगेश चौधरी, अमनदीप कौर, तमन्ना, यमन शर्मा, महक, चाहत वर्मा, विशाली, कुमारी गीता, आंचल ठाकुर, रूकमणी धवन और निशा देवी को लैपटाप मिले। इससे पूर्व मंडी जिले में हुआ राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री का लेपटाप वितरण कार्यक्रम को स्कूली बच्चों को लाईव दिखाया गया।
इस मौके पर एसडीएम मेहंद्र पाल गुर्जर, स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षत ठाकुर, पंचायत प्रधान हंसराज, बीडीसी सुदामा, एसएमसी प्रधान शिव कुमार, सुरजीत कुमार, वीर सिंह नंबरदार, ईश्वरी शर्मा, श्याम लाल ठाकुर, राजन नेगी और सिंकदर बंसल समेत स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।















