नौणी विवि की सीनेट के लिए चुने गए नए सदस्य संजय शर्मा, डॉ रजनीश और डॉ विशाल राणा होंगे सदस्य

Others Solan

DNN सोलन

डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सीनेट के लिए तीन नए सदस्य चुने गए हैं। पुराने सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर नए सदस्यों को चुनने की प्रक्रिया पिछले दिनों पूरी की गई। विश्वविद्यालय सीनेट में वर्तमान में कर्मचारियों और वैज्ञानिकों के कुल तीन प्रतिनिधि होते हैं। प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, विश्वविद्यालय सीनेट के अध्यक्ष हैं। इस बार सीनेट में गैर शिक्षण कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व संजय शर्मा करेंगे, जो की कुलपति कार्यालय में कुलपति के निजी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। संजय शर्मा, नौणी विश्वविद्यालय के 782 गैर शिक्षण कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करेगें।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी सहायक प्रोफेसर का प्रतिनिधित्व वन उत्पाद विभाग के डॉ रजनीश कुमार करेगें। क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं के एसोशिएट निदेशक डॉ विशाल राणा सीनेट में प्रोफेसर और एसोशिएट प्रोफेसर का प्रतिनिधित्व करगें। सभी नए सदस्य निर्विरोध सीनेट के लिए चुने गए। यह सभी सदस्य अगले दो साल के लिए सीनेट के सदस्य के रूप में काम करेगें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

News Archives

Latest News