ढंग से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत

Crime Sirmaur

DNN नाहन। 5 मई

संगडाह की अंधेरी पंचायत के मंडोली गांव के एक व्यक्ति की ढांक में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहन सिंह के तौर पर हुई है। उधर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेजा है। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में चल रही एक माईन के समीप घास काटते वक्त पांव फिसलने से वह ढांक में जा गिरा, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा है।
डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा गया है।

Latest News