के्रडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

जिला के धर्मपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ज्वाला प्रसाद ने शिकायत पत्र दिया है कि यह भारतीय स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड का धारक है। इसे अनजान नम्बर से फोन आया था, जिसके द्वारा क्रेडिट कार्ड की जानकारी इससे मांगने पर इसने मांगी गई जानकारी अनजान नंबर पर बता दी थी। जिस पर कुछ दिनों बाद एसबीआई की शाखा से भी संदेश आया कि इसके के्रडिट कार्ड से 76255 रुपए की देनदारी हुई है। जो यह देनदारी धोखाधड़ी से हुई है। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News