DNN इंदौरा
28 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में दो सगे भाइयों की हत्या होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डाहकूलाड़ा में दो सगे भाइयों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना रात की है। मृतक दोनों सगे भाई मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। वो यहां पर मेहनत मजदूरी काम करते थे। इसके लिए यहां पर एक कमरा लिया था जिसमें दो सगे भाइयों सहित 3 मजदूर रहते थे। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (18) विनोद कुमार (21) निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वही संदेह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घनश्याम उनके साथ कमरे में ही रहता था। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस तहकीकात कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तड़के डाहकूलाड़ा की प्रधान के बेटे निर्मल प्रसाद ने थाना इंदौरा में सूचित किया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो प्रवासियों की हत्या हो गई है। जिस पर डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए।
वही इस मौके पर फोरेंसिक जांच टीम डॉ विजय की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। इस मौके पर डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि संदेह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम जोकी उनके साथ ही रहता है को गिरफ्तार करके अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।















