घर पर अवैध के कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Crime Sirmaur

DNN पांवटा साहिब।

जिला सिरमौर (Sirmaur) की पुरुवाला पुलिस (police) थाना की टीम ने एक घर मे दबिश देकर अवैध शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
दरअसल आज पुलिस थाना पुरूवाला की टीम गश्त के दौरान हरिपुर टोहाना में मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक स्थानीय 33 वर्षीय युवक निवासी भुंगरनी अपने रिहायशी मकान में अवैध तौर पर शराब बेचने का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के घर पर छापा मारा और उसके मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके घर के आंगन में बने टीन शैड के अंदर से फ़ॉर सेल इन हरियाणा ओनली की 96 बोतलें बरामद हुई, जिसमें 24 बोतलें शराब मार्का चार्ली माल्टा व 72 बोतलें बीयर मार्का किंगफिशर की शामिल है।
जिला के एसपी ओमपति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उक्त अवैध शराब को जब्त कर आरोपी युवक के विरूद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

News Archives

Latest News