जोहड़ मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, अवैध पार्किंग पर काटे वाहन चालकों के चालान

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

17 अप्रैल। ऐतिहासिक चौगान में आज शाम से जोहड़ मेला शुरू हो रहा है। इस मेले का आयोजन श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के नाहन आगमन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। 9 दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान चौगान मैदान के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयासरत है।
इसी के मद्देनजर आज पुलिस ने चौगान मैदान के चारों तरफ सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों मालिकों पर कार्रवाई अमल में लाई। इस बीच यातायात पुलिस के प्रभारी रामलाल चोपड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई वाहनों के चालान किए, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
जिला के एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि 9 दिन तक चलने वाले जोहड़ मेले के दौरान चौगान मैदान के चारों तरफ यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चालान किए गए है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में अग्निमशन वाहन व एंबुलेंस बिना किसी दिक्कत के मैदान में प्रवेश कर सके, इसको लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। एसपी ने सभी लोगों से इस दिशा में सहयोग की अपील भी की है।

News Archives

Latest News