DNN हमीरपुर
13 अप्रैल। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे कृष्णा नगर में दिनदहाड़े घर के मालिक के सामने ही एक शातिर युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह युवक का डॉक्टर दंपत्ति के घर में किराए का कमरा लेने के बहाने घुसा और चोरी की इस वारदात को अंजाम दे दिया। मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घर के मालिक ने कहा है कि दो सोने की चूड़ियां और ₹7000 की नकदी चोरी हुई है। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ राजेश ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है.
शिकायतकर्ता डॉ निधि डोगरा का कहना है कि वह पक्का भरो में एक डेंटल क्लीनिक चलाती है और लंच के वक्त अपने घर कृष्णा नगर दोपहर के समय लौटी थी। पुलिस को दी शिकायत में निधि डोगरा ने कहा है कि जब वह घर में पहुंची तो ऊपरी मंजिल का दरवाजा उसका खुला था और यहां पर एक व्यक्ति कमरे में था। जब उसने व्यक्ति से सवाल किया तो उसने किराए का कमरा देखने की बात कही। युवक ने कहा कि वह गलती से कमरे के अंदर आ गया उसको लगा कि यहां पर घर के मालिक होंगे। वह माफी मांग कर वहां से चला गया। इसके बाद निधि डोगरा ने अपने कमरे में सामान को जांचा तब उन्हें पता चला कि कमरे के अंदर से सोने की दो चूड़ियां और ₹7000 के लगभग नगदी गायब है। चोरी का पता चलते ही तुरंत निधि डोगरा ने सदर थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के मालिक करके शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं है ऐसे में आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरा को छानबीन के दौरान पुलिस खंगालेगी।















