DNN सोलन
सोलन में साइकिल चलाते समय हादसे का शिकार हुई एक स्कूली छात्रा की उपचार के दौरान पीजीआई में मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान साइकिल चला रही थी। 24 मार्च को साइकिल चलाते समय वह गिर गई । जिसे चोट आई थी। परिजनों द्वारा उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया जहां पर प्रारंभिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। यहां पर उपचार के दौरान मुस्कान की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि मुस्कान सोलन के सेंट लुक्स स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी इस छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।















