सोलन में स्नान घर में मृत अवस्था में मिला व्यक्ति

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन के उदय विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति अपने स्नानघर में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद सपरून पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर की। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की कुंदन लाल निवासी राजगढ़ अपने स्नानघर में मृत अवस्था में पाया गया है जोकि यहां पर किराए के कमरे में रहता था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी ने जानकारी दी कि वह शिमला गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था जिसे उसने धक्का देकर खोला और अंदर पाया कि स्नानघर में कुंदन लाल मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मौके पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन इस मामले में किसी को कोई शक नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा है। मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।

News Archives

Latest News