शिवरात्रि जलेब में हथियार लेकर शामिल होने पर पाबंदी

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

01 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में निकाली जाने वाली जलेब में लोग किसी प्रकार के हथियार के साथ शामिल नहीं हो सकेंगे। इस संदर्भ में जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक शिवरात्रि महोत्सव-2022 के दौरान जलेब में किसी भी व्यक्ति/संस्था के लाठी, तलवार अथवा अन्य किसी प्रकार के हथियार उठाकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसके अलावा जलेब में किसी भी वर्ग के विरोध या समर्थन में नारेबाजी करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा । यह आदेश 8 मार्च, 2022 तक लागू रहेंगे ।

News Archives

Latest News