शिमला में इस बार बनेगी भाजपा की नगर निगम : भारद्वाज

Others Politics Shimla

DNN शिमला

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा की शिमला डेवलपमेंट प्लान 40 साल में पहली बार लाया गया है यह प्लान शिमला शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
एन जी टी के 2017 में दिए गए आदेशों में इस प्लान को लंबित बनाने की लंबित मांग थी। यह बात उन्होंने भाजपा शिमला मंडल की बूथ पलकों की बैठक के दौरान कहीं । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा द्वारा की गई। बैठक में मुख्यातिथि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
बैठक में अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वाले महान समाज सुधारक,परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनको याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा की आज की यह बैठक संगठन को मजबूती प्रदान करने को हुई है, बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा हो रहे कामों की इस बैठक में समीक्षा की गई। बूथ पर युवा, महिला एवं अन्य मोर्चों के काम को सुदृण बनाने की चर्चा भी की गई।

उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कई विषयों पर विधारविमर्श के बाद काम शुरू किया जाता है, इसी प्रकार से हम मंडल में माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम चलाएंगे और प्रतिएक कार्यकर्ता इस काम में लगेगा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है वहीं दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी है। इसका उद्धारण कांग्रेस में जगजाहिर है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है तब से आम आदमी को लाभ हुआ है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस के समय सभी जगह भ्रष्टाचार होता था पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने  जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम की चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा की भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता का काम किया है , इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल महामंत्री सुशील चौहान, गगन लखनपाल उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News