DNN शिमला
14 दिसम्बर। प्रदेश में सर्दी के इस मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों में वाहन का चलना ख़तरे से खाली नहीं है।वही पर हाटु पीक पर कोरा से बर्फ जाम जाने के कारण नारकण्डा के हाटु पीक पर घूमने वाले पर्यटको का वाहन कोरा के करण बर्फ जमने से वाहन फिसल कर गिर गया।इस हादसे में एक चालक की मौके पर मौत हो गेही।सुचना मिलने पुलिस मौके पर पहुँची। कुमासन पुलिस के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया की यह पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे।उन्होंने बताया की यह पर्यटक शिमला के नारकण्डा हाटु पीक पर गुमने गए थे।इस हादसे में चालक सुखपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई।वही गुरकीरत सिंह ,रमन जोत व वीरेंदर को चोटें लगी ।यह हादसा एक्सयूवी कार में हुआ ।पुलिस ने मामला दर्ज़ कर के कारवाई शुरू कर दी है।















