DNN कंडाघाट
12 दिसंबर। कंडाघाट के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत छावशा के पाव घाटी गांव के जंगल में सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव इतना सड़ गया है कि व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल है। यह शव कम्बल में लिपटा हुआ मिला है । शव के ऊपर पड़ा कम्बल भी काफी सड़ गया है। पावघाटी के जंगल में गांव के लोगों की इस पर नजर बीते देर सायं पड़ी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस कि सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कंडाघाट ब्रिज लाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे व शव को अपने कब्जे में लिया व घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टि में पाया कि यह शव पिछले तीन चार महीने पुराना लग रहा हैं। वही रविवार को फ़ॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी जुन्नगा की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य को एकत्र कर जांच के लिए ले गई।
वहीं डीएसपी हेड क्वाटर संतोष शर्मा ने इस कि पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला अस्पताल भेज दिया है। वही कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।















