निःशुल्क बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
11दिसम्बर। जिला लाहौल स्पीति के गोंदला पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले पंचयात घर गोंदला में  आज 11 दिसम्बर को आयुष विभाग द्वारा एक निःशुल्क बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  किया गया।  शिविर का आरंभ स्थानीय पंचायत उप- प्रधान अनिल  कुमार  द्वारा धन्वंतरि पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
डॉ महेश, डॉ करण कुमार , डॉ प्रशांत,  व आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सरिता, दनित कुमार व टशी दावा चतुर्थ श्रेणी ने  अपनी सेवाएं प्रदान की।शिविर में निःशुल्क 114 लोगों की गई। शुगर व एचबी की जांच कर  लोगों को निःशुलक दवाएं भी दी गई। ज़िला आयुष अधिकारी डॉ मोनिका ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर अन्य स्थानों पर भी आयोजित किये जाएंगे।

Latest News