डा. नरेश वैद्य को मिला लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड

Mandi Others Solan

DNN सोलन

सोलन में आयोजित इंडियन डेंटल ऐसासिएशन हिमाचल प्रदेश शाखा का 19 वां आयोजित किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के श्री हरिहर दंत चिकित्सालय सुन्दरनगर के चिकित्सक डा. नरेश वैद्य को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन के प्रधान डा पुनीत गीरधर ने प्रदान किया। डा. वैद्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के रहने वाले है। वे इन दिनों डीएपी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी केसचिव भी है। डा. वैद्य को इससे पहले उनके द्वारा सरकार नौकरी के दौरान व रिटायरमेंट के दौरान दंत चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय गौरव , भारत ज्योति एवं दंत शिरोमणी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

 

Latest News