DNN नालागढ़11 दिसम्बर। नालागढ़ मे चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं और पुलिस का डर तो यहा ना के बराबर ही दिखाई देता है। ताजा मामला नालागढ़ के वार्ड नंबर 4 का है , जहां पर किराए के मकान में रह रहे राजेश शर्मा के कमरे को चोरों ने दिनदहाड़े ही लूट लिया। राजेश शर्मा ने बताया कि चोरों ने घर में रखे गहने और नगदी जो कि लगभग दो लाख के आसपास की है पर हाथ साफ कर वहां से रफूचक्कर हो गए। चोरों ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब अजय शर्मा व उनकी पत्नी अपने कमरे से रोज़ की तरह कंपनी नौकरी करने चले गए थे। जिसके बाद चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। और बाद में कमरे को कुंडी लगाकर वहां से चले गए। इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब उन्होंने अपने पड़ोस में रह रही महिला को कमरे में जाकर देखने को कहा, जिसके बाद वह कंपनी से छुट्टी लेकर कमरे में आए और आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने गहने और नकदी देखी तो वह भी वहां से गायब थे । जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ को दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी । साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है । फिलहाल पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।














