DNN ऊना
11 दिसंबर। सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर जन शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक बेहतर एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन का शुभारंभ किया गया है। इस हैल्पलाईन के माध्यम से प्रदेश के किसी भी कोने में बैठक व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूर्वी कला मंच ने बड़ोह व संघनेई में, आर.के. कला मंच ने लोहारा अप्पर व लोहारा लोअर, नटराज कलामंच ने पिपलू व सिंहाणां और लोटस वैल्फेयर सोसायटी के कलाकारों ने रायपुर सहोड़ां व छतरपुर ढाडा में लोक गीतों के माध्यम से जागरुक करते हुए दी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प को संचालित करने के लिए 16 सितंबर, 2019 को शिमला में कॉल सैटर स्थापित किया गया जो प्रतिदिन सुबह 7 से रात्रि 10 बजे तक कार्य करता है। इस सेवा के प्रभावी संचालन से आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर जन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए गए हैं और मुख्यमंत्री स्वयं भी समय-समय पर हैल्पलाईन की प्रगति की समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना जनता के लिए रामबाण सिद्ध हो रही है और उनकी समस्याओं त्वरित कार्यवाही करके निपटारा किया जा रहा है।

सांस्कृतिक दलों ने इसके अलावा प्राकृतिक खेत-खुशहाल किसान, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती, मेधा प्रोत्साहन योजना, जल जीवन मिशन, पंचवटी योजना सहित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।















