कई समस्याओं से जूझ रहा नाहन का क्रिश्चियन ग्रेव्यार्ड, ईसाई समुदाय ने लगाई समाधान की गुहार

Himachal News

DNN नाहन

02 दिसम्बर। जिला मुख्यालय नाहन के ढाबों मोहल्ला में स्थित क्रिश्चियन ग्रेव्यार्ड कई समस्याओं से जूझ रहा है। लिहाजा ईसाई समुदाय ने जिला प्रशासन के समक्ष ग्रेव्यार्ड से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की गुहार लगाई है।

दरअसल इस संदर्भ में यूनाइटेड क्रिश्चियन ट्रस्ट ने गुरुवार दोपहर को प्रेसवार्ता आयोजित कर ग्रेव्यार्ड की समस्याओं को सांझा किया है। साथ ही इस दौरान आयोजित बैठक में भी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मीडिया से बात करते हुए यूनाइटेड क्रिश्चियन ट्रस्ट के प्रवक्ता कृपाल सिंह ने कहा कि ढाबों मोहल्ला में स्थित क्रिश्चियन ग्रेव्यार्ड में ईसाई समुदाय को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के समक्ष ग्रेव्यार्ड के चारों तरफ चारदिवारी की मरम्मत की मांग की गई है, क्योंकि इसकी वजह से अतिक्रमण बढ़ रहा है। इसके अलावा ग्रेव्यार्ड के साथ खुले में बह रहे सीवरेज के नाले से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आसपास के लोगों को भी दिक्कते उठानी पड़ रही है। ग्रेव्यार्ड में स्थित शेल्टर भी खस्ताहाल हो चुका है, जिसकी खिड़कियां व दरवाजे तक टूट चुके है। ऐसे में शव इत्यादि को भी रखने में दिक्कत आ रही है। यही नहीं ग्रेव्यार्ड के बाहर गेट न होने के कारण कूड़े के वाहन भी यही से गुजर रहे हैं। ट्रस्ट से यह भी मांग की कि ग्रेव्यार्ड में क्रिश्चियन समुदाय के लिए सामुदायिक भवन का भी निर्माण करवाया जाए। लिहाजा प्रशासन संबंधित समस्याओं पर ध्यान देते हुए इनका समाधान करें। पत्रकारवार्ता में यूनाइटेड क्रिश्चियन ट्रस्ट ने क्रिश्चियन ग्रेव्यार्ड की सुंदरता को भी बनाए रखने के लिए एक योजना तैयार करने का भी आग्रह किया है।

News Archives

Latest News