निजी बस दुर्घटनाग्रस्त करीब 18 से 20 लोग घायल

Chamba Crime Himachal News

DNN चंबा

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । ताजा हादसा चंबा जिला में सामने आया है । जहां पर करीब 18 से 20 लोग एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण घायल हुए हैं । घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और तेजी से बचाव कार्य में जुटी है । घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है । इस कार्य में प्रशासन की मदद  लोग भी कर रहे हैं । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा भरमौर मार्ग पर करिया के पास निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है । जिसमें करीब 18 से 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमे 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कर दिया गया। यह बस लिल्‍ह से बाया धारवाला होकर चंबा की ओर आ रही थी। घटना के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

News Archives

Latest News