डीएनएन अर्की
अर्की में एक युवक द्वारा युवती के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर युवक ने मारपीट की और युवती की माता पर भी डंडों से वार किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक उसके कमरे में घुस कर अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने इसे ऐसा करने से रोका तो वह मारपीट करने लगा। युवती के शोर मचाने के बाद उसकी मां कमरे में आ तो संजीव ने कमरे में पड़े डंडे से युवती की मां पर हमला किया। बचाव करने आई युवती से भी युवक संजीव ने मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।















