अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Crime Himachal News

शिमला
47 साल बाद सामने आए यौन उत्पीडऩ का मामला अभिनेता जितेंद्र की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उन्हीं कि एक रिश्तेदार ने यौन उत्पीडऩ का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिमला के महिला थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जीतेंद्र पर आरोप है कि 47 साल पहले अपनी फिल्म की शूटिंग दिखाने के लिए वो एक महिला को शिमला लेकर आए थे। महिला के पिता ने भी उसे साथ जाने की इजाजत दे दी थी। रात को शिमला के एक होटल में जीतेंद्र ने नशे में की हालत में इस महिला का यौन उत्पीडऩ किया। महिला ने अभिनेता जीतेंद्र पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि वो इतने साल तक अपने माता-पिता की वजह से खामोश रही। लेकिन वो अब गुजर चुके हैं इसलिए उसने शिकायत करने का फैसला कर लिया। महिला ने शिकायत पत्र भेजकर जीतेंद्र पर एफआइआर की मांग की है। जल्द ही ये महिला शिमला आकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने वाली है। शिकायत के आधार पर जीतेंद्र के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस लगातार इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
वहीं दूसरी ओर जीतेंद्र के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि मेरे क्लाइंट सबसे पहले इस तरह की किसी भी घटना का पुरजोर खंडन करते हैं। करीब 50 साल के बाद इस तरह के आरोप निराधार,और मनगढ़ंत हैं, जिन्हें किसी अदालत व जांच एजेंसी द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता। कानून की धारा 1963 एक्ट के मुताबिक, इस तरह के अपराध की शिकायत तीन साल के भीतर ही दर्ज कराई जा सकती हैं, ताकि कानून इसे गंभीरता से ले और इंसाफ करे। मैं ये भी स्पष्ट करना चाहूंगा कि कानून किसी भी व्यक्ति को इस तरह से आधारहीन व मनगढ़ंत आरोप लगाने की स्वतंत्रता नहीं देता, जिससे किसी की छवि खराब करने की कोशिश की जाए। मैं मीडिया से भी अनुरोध करता हूं कि इस तरह के निराधार आरोपों को गंभीरता से न ले, जो किसी के चरित्र हनन की कोशिश हों। इस आधारहीन शिकायत की वैधता को देखते हुए मैं अनुरोध करता हूं कि मेरे क्लाइंट के कारोबार और निजी जिंदगी को प्रभावित करने वाली इस कोशिश को कानूनी रूप से जवाब देने में हम पीछे नहीं रहेंगे।

News Archives

Latest News