नाहन में कॉपरेटिव बैंक कार्यालय का बलदेव भंडारी ने किया विधिवत शुभारंभ, CM ने किया था उदघाटन

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

10 सितंबर। जिला मुख्यालय नाहन में करीब साढे 6 करोड़ की लागत से बने कॉपरेटिव बैंक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कॉपरेटिव बैंक के निदेशक बलदेव भंडारी ने किया। इस दौरान प्राथमिक सहकारी सभाओं व दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
दरअसल जुलाई माह में इस कॉपरेटिव बैंक के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन उदघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था।
मीडिया से बात करते हुए कॉपरेटिव बैंक के निदेशक बलदेव भंडारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बैंक काम कर रहा है और इन जिलों में बैंक की 242 शाखाएं काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंक उन दूरदराज क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोलता है, जहां दूसरे बैंक अपनी शाखाएं नहीं खोलते है। भंडारी ने बताया कि ग्रामीण उन इलाकों में जहां पर बैंक सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे स्थानों पर भी कॉपरेटिव बैंक द्वारा सोसाइटीज बनाई जा रही है, जिसमें ₹25000 तक निकालने और ₹49000 जमा करवाने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा किसानों के क्रेडिट कार्ड्स भी बनाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को वित्तीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
बाईट : बलदेव भंडारी, निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक
बलदेव भंडारी ने बताया कि यहां आयोजित हुई कार्यशाला में दुग्ध व्यवसाय और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जिला में किसानों का रुझान नकदी फसलों की तरफ होने की वजह से दुग्ध उत्पादन में कमी दर्ज की गई थी। ऐसे में दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन देने के लिए हिमफैड द्वारा समय-समय पर दूध की रेट भी बढ़ाएं जा रहे है। साथ ही कई योजनाएं भी चलाई जा रही है।
बाईट- बलदेव भंडारी, निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक

News Archives

Latest News