शाम को खड़ा किया टिप्पर सुबह हुआ चोरी

Crime Himachal News Nalagarh Others

DNN  नालागढ़(शर्मा )
06 सितंबर। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत रिया निवासी एक व्यक्ति का टिप्पर चोरी हो गया। सोमवार सुबह जब व्यक्ति ने आकर देखा तो उसका टिप्पर मौके से गायब था। जिस पर उसने टिप्पर चोरी होने की शिकायत नालागढ़ पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नालागढ़ पुलिस को दी गई शिकायत में भुपिंद्र सिंह पुत्र सदा राम निवासी रिया, डाकघर जोघों नालागढ़ ने बताया कि उसने अपना टिप्पर नंबर एचपी-12एल-2089 रविवार की शाम 6 बजे घर के निकट मैहता सर्विस स्टेशन पर खड़ा किया। सोमवार सुबह 11 बजे जब भुपिंद्र सर्विस स्टेशन की तरफ गया तो उसका टिप्पर वहां से गायब था। कोई अज्ञात व्यक्ति उसके टिप्पर को चोरी करके ले गया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि नालागढ़ पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर टिप्पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News