जिला में लोक अदालत का आयोजन 28 व 29 अगस्त को

Mandi Others

DNN मंडी

19 अगस्त । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में 28 तथा 29 अगस्त को विशेष लोक अदालत ‘‘जनता के द्वार’’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के चालानों का निपटारा किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी मंडी व अन्य सभी न्याययिक दंडाधिकारी के न्यायलयों में जहां मोटर वाहन अधिनियम के चालान लम्बित हैं, में आयेाजित की जायेगी ।

News Archives

Latest News