DNN ऊना
16 जुलाई। बाल विकास परियोजना धुंदला के तत्वावधान में आज लठियाणी व धुंदला वृत के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए सीडीपीओ धुधला हरीश मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं व पोषण अभियान के तहत पोषण ट्रेकर का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विभागीय योजनाओं जैसे बेटी है अनमोल, मदर टेरेसा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व विधवा पुनर्विवाह योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस दौरान सीडीपीओ ने नव कार्यान्वित शगुन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत बीपीएल परिवार की बेटी की शादी पर 31 हजार रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान की जाती है।















