कोरोना से 6 की मौत, 333 नए मामले, 15343 लोग हुए ठीक 897 ने लगवाई वैक्सीन

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता)

जिला में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे है। जिला में रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई। यह कोरोना पाजिटिव थे। वहीं जिला में रविवार को 333 नए मामले सामने आए है। जिला में रविवार को 1342 लोगों के कोरोना टैस्ट किए गए थे इनमें से 423आर.टी.पी.सी.आर. व 919 रैट टेस्ट किए गए। इनमें से 333 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्त रस्तोगी ने कहा कि जिला में6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें4 पुरुष व 2 महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोलन निवासी 68 वर्षीय महिला, सोलन निवासी 89 वर्षीय पुरुष,कुमाराहट्टी निवासी 48 वर्षीय पुरुष, नालागढ़ निवासी 61 वर्षीय  महिला, बददी निवासी 58 वर्षीय पुरुष व 54वर्षीय पट्टा बरौरी निवासी पुरुष की मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि जिला में 333 नएकोरोना पाजिटिव मामले सामने आए है। इनमें सोलन में 63, बददी में 31,नालागढ़ में 53, एम एम यू सुलतानपुर में 21, अर्की में 48, कंडाघाट में 23, परवाणू में 22, धर्मपुर में 50 , चंडी में 20व 3 नए मामले सामने आए है। उन्होंने बताया कि इसकी के साथ सोलन जिला में एक्टिव केसों की संख्या भी 3131 हो गई है। जबकि जिला में 15343 लोग कोरोना से ठीक भी हुए है। वहीं जिला में 897 लोगों ने रविवार कोकोरोना वैक्सीन भी लगी है।

News Archives

Latest News