HIMACHAL में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू पढिए क्या हैं नए आदेश

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू बढ़ गया है। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि कोरोना कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ दिया गया है। वहीं भवन निर्माण संबंधी कार्यों के लिए अब मंगलवार और शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें खुली रहेंगी । आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सिर्फ तीन घंटे ही खुली रहेंगी । मंत्रिमंडल ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि शादी समारोह स्थगित करे ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके ।

यदि फिर भी शादी समारोह होते हैं तो मात्र 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। बैंड बाजा और बैंक्विट हॉल बन्द रहेगा। जो नियमों की अवहेलना करेगा उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी ।

यदि फिर भी शादी समारोह होते हैं तो मात्र 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी, बैंड बाजा और बैंक्विट हॉल बन्द रहेगा। जो नियमों की अवहेलना करेगा उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी। कोरोना वायरस में जान गवांने वालों के लिए अंतिम संस्कार के लिए वन डीपु मुफ्त में लकड़ी प्रदान करेगा । शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेड्स कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी। साथ ही ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए अत्तिरिक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोग न हो एकत्रित तथा धाम बैंड बाजा तथा टेंट हाउस जैसी व्यवस्थाओं पर लगाएं पाबंदी । वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि फॉरेस्ट के डिपुओं से मृतक शव के लिए मुफ्त में लकड़ी दी जाएगी । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 17 मई से 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीन अभियान की शुरुआत भी की जाएगी तथा लोगों से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया तथा नियमानुसार बुलाने पर ही वैक्सीन सेंटर पर जाने की की अपील ।

News Archives

Latest News