SIU की टीम ने युवक के कमरे से बरामद की 23.97 ग्राम हैरोइन

Baddi + Doon Crime Solan

DNN नालागढ़ (श्वेता)
सोलन जिला के नालागढ़ में पुलिस की SIU की टीम ने एक सूचना के आधार पर एक कमरे में छापा मारकर 23.97 ग्राम हैरोइन बरामद की है। एसपी बददी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एसआईयू बददी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नानोवाल में एक व्यक्ति के रिहायशी कमरे से 23.97 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने असलम निवासी नालागढ़ के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News