DNN सोलन (श्वेता)
पुलिस ने हैरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने जानकारी दी कि सोलन पुलिस को सूचना मिली कि आफिसर कालोनी स्थित कशिश अपार्टमैंट की पार्किंग के अंदर एक कार खड़ी है। जिसमें दो युवक मौजूद है और यह युवक हैरोइन बेचने का धंधा करते है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि पार्किंग के अंदर एक कार में 2 युवक मोहित व गोकुल बैठे थे। इनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अन्दर से 4.91 ग्राम हेरोईन बरामद हुई । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
















