SIM की KYC करवाने के नाम पर 6 से 7 लाख की ठगी

Kasauli Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के एक व्यक्ति के साथ मोबाइल सिम के डॉक्यूमेंट पेंडिंग होने के नाम पर करीब 6 से 7 लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत के बाद कसौली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजकुमार निवासी कसौली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसे मोबाइल पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने इसे जानकारी दी कि इसके मोबाइल सिम के कागजात पेंडिंग है और इसे जल्द ही केवाईसी करवानी होगी। नहीं तो उसका मोबाइल सिम बंद हो जाएगा।

इसके बाद इसे फोन करने वाले ने कहा कि केवाईसी करने के लिए इसे केवल 10 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जिस पर इसने 10 रुपए का रिचार्ज करने के लिए बातचीत की और इसे डेबिट मैसेज आना शुरू हो गया। फोन करने वाले से जब इस संबंध में पूछा तो उसने कहा कि यह गलती से हो गया होगा और 24 घंटे के अंदर ही रिफंड हो जाएगा। इसी कड़ी में इसके 3 बैंक खातों से 6 से 7 लाख रुपए निकाले। जिसके बाद इसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News