06 व 07 मई को होने वाली पासिंग व ड्राइविंग टैस्ट को किया रद्द

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

05 मई। सोलन में 06 मई व 07 मई को होने वाले ड्राइविंग टैस्ट व वाहनों की पासिंग को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह फैंसला लेना पड़ा है। इस कारण सोलन में 06 मई व 07 मई को होने वाले ड्राइविंग टैस्ट व वाहनों की पासिंग को रद्द किया गया है। आगामी तिथि को निर्धारित कर लोगों को जानकारी दे दी जाएगी।

Latest News