DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
24 अप्रैल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापारियों के बाद अब बसों में भी बिना मास्क यात्रा करने वालों की एंट्री बैन कर दी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि कई निजी बस चालकों द्वारा नो मास्क नो सर्विस के पोस्टर बसों में लगा दिए है। सोलन से नालागढ़ वाया गडख़ल चलने वाली चौधरी बस सर्विस में भी लोगों की बिना मास्क एंट्री बंद कर दी गई है। यही नहीं किसी सवारी के पास मास्क नहीं है तो चालक-परिचालक उसे मास्क भी उपलब्ध करवाते हैं और लोगों को कोविड के प्रति सचेत कर जागरूक किया जा रहा है।
कभी नेक कार्य का लोग बन जाते है उदाहरण
अधिकतर वाहन चालक जहां नियमों को तोडऩे में आगे रहते हैं वहीं कुछ लोग अपने नेक कार्यों से दूसरों के लिए भी उदाहरण बन जाते हैं। सरकार ने बसों के लिए जहां 50 फीसदी ऑक्युपेंसी के साथ सभी सवारियों के मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं वहीं अधिकतर बस आपरेटर इसे तोड़ते भी नजर आ जाते हैं। सोलन से नालागढ़ के लिए चलने वाली चौधरी बस सर्विस ने इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसमें बिना मास्क सवारियों का प्रवेश बंद कर दिया है व उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है व कोविड महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यही नहीं यदि किसी के पास मास्क नहीं है तो उसे बस में ही मास्क उपलब्ध करवाया जाता है।
फोटो:. बस में लगा नो मास्क नो सर्विस का पोस्टर

बस में बाकायदा लगा है पोस्टर
बस के चालक मंजीत ने बताया कि उन्होंने बस पर बिना मास्क एंट्री पर प्रतिबंध का पोस्टर लगाया है व स्वयं चालक परिचालक भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि कोई भी सवारी बिना मास्क के न हो व सभी के हाथ सेनिटाइज किए जाएं। मंजीत ने बताया कि वह सरकार के निर्देशों के बाद 50 फीसदी ही सवारियां बैठाते हैं। यदि किसी सवारी के पास मास्क न हो तो वह बस में ही उसे मास्क भी उपलब्ध करवाते हैं। मंजीत ने अन्य आपरेटरों व आम लोगों को भी संदेश दिया है कि इस महामारी से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करें।














