SOLAN में पंजाब रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे एक युवक से हैरोइन बरामद

Crime Solan

DNN सोलन ( श्वेता भारद्वाज )
सोलन पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे एक युवक के पास से हेरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस की टीम ने सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था और इसी दौरान पुलिस ने पंजाब रोडवेज की एक बस को रोककर चैक किया। जोकि चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। इस बस को चैक करने पर इसमें मौजूद एक 26 वर्षीय युवक जिसकी पहचान निर्मल शर्मा के तौर पर हुई है के पास 13.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News