घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण प्रभावशाली तकनीक के साथ तीव्र गति से किया जा रहा: राजिन्द्र गर्ग

Bilaspur Politics

DNN बिलासपुर

8 अप्रैल। क्षेत्र के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण स्थान है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण प्रभावशाली तकनीक के साथ तीव्र गति से किया जा रहा है ताकि लोगों को गुणवत्तायुक्त यातायात के बेहतर साधन मिल सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड के अंतर्गत लगभग 528 लाख रुपये की लागत से घुमाणी चैक, पनोह, तकरेड़ा, घुमारवीं सड़क जिसकी लम्बाई 8.330 किलोमीटर होगी के अपग्रेडेशन के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य जून, 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 458.51 लाख रुपये से तरोतड़ा, दावला, मोरसिंघी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति के साथ चल रहा है। जिसका निर्माण कार्य जून, 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
इसके उपरांत उन्होंने अनुसूचित जाति उप योजना के तहत लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सुसनाल-बलड़ा-बिंगुडा सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के बन जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और कम समय में गंतव्य स्थान पंहुच सकेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने तकरेड़ा, रोपा, सारटी, फटोह, दाडी दावला में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्षा न होने के कारण पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी को व्यर्थ न गवाएं इसका सदुपयोग करें।
इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कैप्टन सुरजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, नंद लाल, अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल, एसडीओ मनोहर लाल शर्मा के अतिरिक्त सम्बन्धित गांवों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News