DNN बिलासपुर
8 अप्रैल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दडोच ने बताया कि अटल आशीर्वाद योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव होने पर जन्म लेने वाले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुफ्त बेबी किट प्रदान की जाती हैै।
उन्होंने बताया कि इस योजना को 13 फरवरी 2019 को हिमाचल प्रदेश में शुरु किया। अटल आशीर्वाद योजना के तहत यह कीट बेटा और बेटी दोनों के जन्म होने पर नवजात के परिजनों को संबंधित अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार बच्चों को बेबी किट मुफ्त में वितरित कर रही है। यह कीट सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के डिलीवरी प्वाईंट पर दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत 6768 पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बेबी किट में मां और बच्चे के प्रयोग की 12 चीजें शामिल है। जिनमें पहले पैकेट में टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन, और वैसलिन मां के लिए उपलब्ध होती हैं। वहीं एक फुल स्लीव्स आउटफिट, दो बेबी बनियान, एक मखमल का स्क्वेयर पीस, दस्ताने और उन के मौजे, 100 मिली लीटर बेबी मसाज तेल, बेबी टाॅवल, छः बेबी क्लाॅथ नैपीस, हाथ धोने के लिए 100 मिली लीटर सैनेटाइजर, बच्चों के लिए मच्छरदानी, एक कंबल और एक प्लास्टिक का झ्ाुनझ्ाुना खिलौना दिया जाता है। इस बेबी किट की कीमत करीब 1500 रुपये होती है। डाॅ0 प्रकाश दडोच ने सभी से अनुरोध किया है कि हरएक प्रसव अस्पतालों में करवाएं इससे जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित होंगे और कोई भी अप्रिय घटना नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल आनें के लिए 108 पर फोन करें और एम्बुलैंस गर्भवती को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाएगी और अस्पताल पहुंचने पर सुरक्षित प्रसव होगा और उसमें बच्चा भी सुरक्षित रहेगा और प्रसव के बाद घर छोडने के लिए भी 102 एम्बुलैंस मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है।















