DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
05 अप्रैल। सोलन नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने जमकर एक-दूसरे पर विकास कार्यों को लेकर जबाबी हमले बोले है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी यह क्रम नहीं थमा है। सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर खूब निशाना साधा है। स्वास्थ्य मंत्री व नगर निगम चुनावों के सह-प्रभारी डा. राजीव सहजल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी ठीक नहीं है। इसी कारण कांग्रेस पार्टी की बोखलाहट साफ़ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को दरकिनार कर हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई दयाल प्यारी पर भरोसा होने लग गया है। कांग्रेस को दयाल प्यारी के आने से एक नई उम्मीद जगती दिख रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को धोखा पत्र, दभोसला पत्र व दिखावा पत्र करार दिया है। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पश्न किया है कि वह 400 व 500 करोड़ कहां से लाएगी।डा. सहजल ने कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार एक ही बात कहने पर मजबूर है और कांग्रेस का जहाज डूबने वाला है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिनको अब आराम की जरूरत है कांग्रेस उन्हें प्रचार के लिए उतार रही है।
डा. राजीव सैजल ने कहा कि भाजपा इन नगर निगम चुनावों में विजय की ओर बढ़ रही है और हम नगर निगम सोलन में सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहर है। उन्होंने कहा नगर निगम सोलन शहर की आवश्यकता थी और इस एक को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया। कांग्रेस ने सोलन के साथ हमेशा नाइंसाफी की पर इंसाफ जयराम ठाकुर ने किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सोलन का दर्द पता है पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब 2015 में सोलन शहर को नगर निगम का दर्जा क्यों नहीं दिया, आज वीरभद्र सिंह हिसाब दे कि 2012 से 2017 तक सोलन के लिए उन्होंने और उनकी सरकार ने किया क्या। सोलन शहर के लिए क्या क्या कांग्रेस नेताओं ने किया है उसका वाइट पेपर सामने लाए। उन्होंने कहा जिस प्रकार से कांग्रेस मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुख्यमंत्री भाजपा के कार्यकर्ता है और जिस प्रकार से पार्टी के निर्देश होंगे वह कार्य करेंगे।कांग्रेस जनता को गुमहरा करने की कोशिश कर रही है पर जनता सब जानती है।
उधर, प्रेसवार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा शिमला के बाद सोलन सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला शहर है, वीरभद्र बताए कि नगर निगम का दर्जा उन्होंने सोलन को क्यों नहीं दिया। कांग्रेस के पोस्टर पर लिखा है बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट दे पर धनीराम शांडिल बताएं कि सोलन के लिए उन्होंने किया क्या।
शांडिल यहाां से मंत्री भी रह चुके है तब उन्होंने सोलन के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि सोलन की जनता मन बना चुकी है और 7 तरीके को नगर निगम सोलन भाजपा की बनानी तय है। उन्होंने कहा कि सोलन को पेयजल योजनाएं भाजपा सरकार ने दी है, सब्ज़ी मंडी भाजपा से दी, कांग्रेस ने तो मरम्मत के पैसे भी नही दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास रखती है और कांग्रेस भ्रष्टाचार में विश्वास रखती है।















