DNN सोलन
नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सोलन के वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका देने में कामयाब हुई है। यहां पर कांग्रेस के टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता जतिन सोनी व उनकी धर्मपत्नी ज्योति सोनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के दौरान जतिन सोनी व ज्योति सोनी ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोनों के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
वही ज्योति व जतिन को भाजपा में शामिल करना भाजपा नेताओं की एक बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि इस वार्ड में अब जतिन सोनी व ज्योति सोनी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा साहनी के साथ प्रचार करते हुए आगामी दिनों में दिखाई देंगे और जतिन सोनी के समर्थक आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा साहनी के लिए खुलकर काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वही जतिन सोनी को कांग्रेसी नेता मनाने में नाकामयाब साबित हुए हैं। जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी को अब इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए और ज्यादा ताकत के साथ कार्य करना होगा।
















